सर्वजन कल्याण इंडिया संगठन समाज के कमजोर, वंचित एवं पिछड़े वर्गों के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एक सामाजिक संस्था है। संस्था का मुख्य उद्देश्य समाज के उन व्यक्तियों तक सहायता, जागरूकता एवं संसाधनों की पहुँच सुनिश्चित करना है, जो आर्थिक, शैक्षणिक, सामाजिक अथवा स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से प्रभावित हैं।

    सर्वजन कल्याण इंडिया संगठन सामाजिक समानता की स्थापना, शिक्षा के प्रसार, कौशल विकास तथा आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है, ताकि प्रत्येक व्यक्ति सम्मानपूर्वक जीवन यापन कर सके और समाज की मुख्यधारा से जुड़ सके।

    ने का प्रयास करना।
    हमारा उद्देश्य
    हमारा उद्देश्य

    हमारा उद्देश्य

    कमजोर व पिछड़े वर्गों का विकास

    हम समाज के कमजोर, पिछड़े और वंचित तबके के लोगों को सामाजिक, आर्थिक एवं नैतिक रूप से सशक्त बनाने का निरंतर प्रयास करते हैं।

    सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना

    अनुसूचित जाति, जनजाति एवं पिछड़ी जाति के हित में केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की सही जानकारी जन-सामान्य तक पहुँचाना हमारी मुख्य प्राथमिकता है।

    महिलाओं को स्वावलंबन की ओर प्रेरित करना

    महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने हेतु सिलाई, कढ़ाई, बुनाई, पेंटिंग, दस्तकारी, हस्तशिल्प, मसाला उद्योग, पापड़ निर्माण, मोमबत्ती/अगरबत्ती निर्माण, ब्यूटी पार्लर, मेहंदी एवं कंप्यूटर प्रशिक्षण जैसे निःशुल्क कार्यक्रम संचालित किए जाते हैं।

    शिक्षा का प्रसार

    संस्था अपने कार्यक्षेत्र में शिक्षा के विस्तार हेतु विद्यालयों, पुस्तकालयों, कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्रों एवं अन्य शैक्षणिक संस्थानों की स्थापना एवं संचालन करती है।

    सामाजिक बुराइयों के खिलाफ अभियान

    दहेज प्रथा, जाति भेदभाव, बाल विवाह, बाल श्रम, नशाखोरी, जुआ एवं नारी उत्पीड़न जैसी सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध जन-जागरूकता अभियान चलाना हमारा सतत उद्देश्य है।

    स्वास्थ्य और स्वच्छता जागरूकता

    पल्स पोलियो, टीकाकरण, एड्स, कुष्ठ निवारण, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता से संबंधित जन-जागरूकता कार्यक्रमों के साथ-साथ रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर एवं महिला स्वास्थ्य परामर्श शिविर आयोजित किए जाते हैं।

    स्वरोजगार और ग्रामोद्योग को बढ़ावा

    खादी ग्रामोद्योग बोर्ड/आयोग के सहयोग से ग्राम उद्योगों एवं लघु उद्योगों की स्थापना कर बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार एवं रोजगार उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाता है।